हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान शाखा ने लालकुआँ रिसर्च सेंटर में बांस प्रजातियों की पहचान, प्रवर्धन, नर्सरी तकनीक एवं वैज्ञानिक प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कुल 49 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, दैनिक श्रमिक तथा स्थानीय समुदाय के सदस्य प्रमुख थे। इसका मुख्य उद्देश्य बांस के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के अवसर पैदा करना था। सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. सलील तिवारी एवं जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के रमेश चौहान ने बतौर विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों ने बांस की विभिन्न प्रजातियों की पहचान, प्रवर्धन विधियाँ, नर्सरी प्रबंधन, रोपण तकनीक तथा बांस आधारित उद्यमों की संभावनाओं पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.