हापुड़, दिसम्बर 5 -- पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व: सुषमा स्वराज के पति की अस्थि शुक्रवार की सुबह पतित पावनी मां गंगा में विसर्जन की गई। इस दौरान भाजपा सांसद एंव उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने बेटे का फर्ज निभाते हुए सभी रस्म को पूरा किया। अस्थि विसर्जन के दौरान उनकी आंखें नम हो गई। देश की पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति, पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय स्वराज कौशल की अस्थियों का विसर्जन शुक्रवार की सुबह ब्रजघाट स्थित मां गंगा में किया गया। उनकी बेटी एवं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने नाव में सवार होकर अस्थि विसर्जित की। बांसुरी स्वराज परिजन के साथ सुबह शनिवार सुबह करीब 10 के बाद ब्रजघाट पहुंची थी। बता दे कि स्वराज कौशल का निधन बृहस्पतिवार को हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक...