नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली, का.सं.। राउज एवेन्यू अदालत में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने उनके खिलाफ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पुनरीक्षण याचिका का जवाब दाखिल कर दिया है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई के लिए सूचीबद्ध की है। जैन ने बांसुरी स्वराज के खिलाफ शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। 14 मई को अदालत ने जैन की पुनरीक्षण याचिका पर जवाब देने के लिए स्वराज को अंतिम अवसर दिया था। बता दें कि जैन ने बांसुरी पर पांच अक्तूबर 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि बांसुरी ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.