पीलीभीत, मार्च 19 -- जिला प्रशासन की ओर से ड्रमंड कॉलेज मैदान में 23 मार्च से तीन दिवसीय बांसुरी महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। बांसुरी महोत्सव में सरकारी विभागों की योजनाओं पर आधारित स्टाल लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से बांसुरी महोत्सव की तैयारियां तेजी से कराई जा रही हैं। 23 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना अपनी प्रस्तुति देंगे। 24 मार्च को कवि प्रताप फौजदार, कविता तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, एकता भारती, विनोद पाल, नीरज पांडेय, विकास आर्य स्वप्न, दान बहादुर सिंह अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। 25 मार्च को हरियाणवी हिंदी गायिका रेणुका पंवार, पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.