पीलीभीत, मई 22 -- पीलीभीत। जिले की शान और एक जिला एक उत्पाद में शामिल बांसुरी के सुरों को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी नमन किया। नई दिल्ली में बांसुरी सौंप कर बांसुरी कारोबारी ने इसके बारे में मुख्यमंत्री को नई नई जानकारियां दीं। मुख्यमंत्री ने पीलीभीत जनपद को लेकर कई अन्य रोचक जानकारियां भी ली। बांसुरी के जरिए पीटीआर तक की धमक सीएम हाऊस तक पहुंची है। दिल्ली राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात करते हुए बांसुरी कारोबारी जुनैद नबी ने बांसुरी सौंपी। तो उत्साहिक दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पूरी जानकारी ली। इस दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व को लेकर भी चर्चा की गई। बांसुरी कारोबारी ने उन्हें बताया कि यह उसी जिले का एक जनपद एक उत्पाद है कि जहां के बाघों की दहाड़ पूरी दुनिया को सुनाई देती है। बांसुरी कारोबारियों के लिए दिल्ली भी प्रोत...