दुमका, जुलाई 21 -- गोपीकांदर। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा ओवरब्रिज के नीचे बांसलोई नदी में शनिवार को नहाने के दौरान एक खलासी सूरज सिंह तेज बहाव में डूब गया था। खलासी की खोजबीन की गई। पुलिस भी स्थानीय गोताखोरों के सहारे खलासी की खोजबीन की,पर सफलता नहीं मिली। शाम होने की वजह से सभी लोग वापस लौट गए। रविवार की सुबह में कुश्चिरा के कुछ ग्रामीणों ने शव देखने का दावा किया। पुलिस कोशिश भी की,पर सफलता नहीं मिली। खाली हाथ थाना की पुलिस व परिजन वापस लौट गए। बासलोई नदी में जल स्तर उफान पर है। खलासी सूरज सिंह बिहार राज्य के बांका जिला अंतर्गत बौंसी गांव का रहने वाला था। वह एकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है,लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी। हाईवा में वह खलासी का काम किया करता था। दोस्तों को बांसलोई नदी में नहाते देख वह भी नहाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.