घाटशिला, फरवरी 3 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बांसदा चौक के समीप एनएच 18 पर मंगलवार की दोपहर बांसदा चौक के एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर गोलगप्पा ठेले पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तेज रफ्तार बाइक और गोलगप्पे के ठेले के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनकाटा गांव निवासी वीर सिंह हांसदा अपनी बाइक पर बेनासोली गांव की मालती मंडी को बैठाकर बेनासुली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांसदा निवासी निरंजन साऊ अपने गोलगप्पे के ठेले को लेकर सड़क की 'कटिंग' पार कर रहे थे। वे केरुकोचा साप्ताहिक हाट जाने की तैयारी में थे। तभी बाइक चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बाइक सीधे ठेले से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और ठेला चालक तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.