बलिया, मार्च 11 -- बांसडीह। स्थानीय उप डाकघर में पिछले 18 दिनों से नेटवर्क और लिंक की खराबी से लेन देन सहित अन्य कार्य पूरी तरह ठप है। पैसा निकालने, जमा करने सहित अन्य जरूरी कामों से रोज सैकड़ों ग्राहक डाकघर से मायूस होकर वापस घर जा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी उन्हें हो रही है जिनके घर में शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक आयोजन है। उपभोक्ताओं और अधिकारियों के बीच पैसों निकासी को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। क्षेत्र के आशीष सिंह, हरेराम,रंजीत सिंह,अरविन्द सिंह, संजय सिंह आदि ने बताया कि इस डाकघर में ऐसी नौबत बनी रहती है। इस सम्बंध में उप डाकपाल संजय सिंह ने बताया कि राउटर जल गया है, जिसकी तत्काल सूचना अधिकारियों को दे दी गई हैं, यह समस्या कब तक ठीक होगा इसकी जानकारी नहीं है। जब राउटर लग जायेगा तो काम शुरू हो जायेगा। उपभोक्ताओं ने इस ओर उच्चाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.