धनबाद, जनवरी 11 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए समाजसेवी सह कांग्रेस नेता राजकुमार महतो तथा असलम मंसूरी ने शनिवार को लगभग पांच सौ जरूरतमंदों के बीच बीच कंबल वितरित किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जलेश्वर महतो ने असलम मंसूरी तथा राजकुमार महतो की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी संघर्ष और गरीबी से निकलकर समाज सेवा के इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जब ठंड अपने चरम पर है, ऐसे समय में गरीबों की चिंता करना इनके संवेदनशील और सेवा-भाव को दर्शाता है। गरीबों की दुआ ही इनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। मौके पर पप्पू पासवान, विजय महतो, रमेश्वर तुरी, डब्लू पासवान, मुकेश साव, अंकि सिंह, शिबलू खान, गौतम कुमार, विशाल महतो,...