धनबाद, मार्च 19 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि।बांसजोड़ा में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर बांसजोड़ा यज्ञमंडप से मंगलवार को बाबा भूतनाथ के नेतृत्व में 651 कुंवारी कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व विधिवत पूजन किया गया और यज्ञ का उदघाटन भूतनाथ बाबा के द्वारा किया गया। कलश यात्रा में कन्याओं के अलावे युवा बच्चे महिलाएं तथा पुरुष शामिल थे। यात्रा में रामगढ़ रांची का मशहूर बबली नाइट सरगम ताशा पार्टी और झारखंड के मशहूर शशि डीजे के साथ झांकी शामिल था। कलश यात्रा बांसजोड़ा, गड़ेरिया मोड़ होते हुए लोयाबाद मोड़, मदनाडीह, सेन्द्रा मोड़ होते हुए पंजाबी मोड़ स्थित 22/12 के समीप पोखर तालाब में पहुंची। जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण का आह्वान कर कलश में जल भरण का अनुष्ठान करवाया। जिसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ मंडप पहुंची। जहां कलशों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.