गोरखपुर, जनवरी 9 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव ब्लॉक की प्रमुख लालमती देवी के प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, नगर पंचायत बांसगांव के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही उर्फ पप्पू भैया एवं छात्र नेता सचिन शाही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान बांसगांव क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, जनआवश्यकताओं एवं विकास की संभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए एक विकास संबंधी मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास, यातायात व्यवस्था में सुधार सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा ग...