जमशेदपुर, मार्च 24 -- पटमदा। सामाजिक संस्था सूर्योदय नेशनल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को लच्छीपुर पंचायत के बांसगढ़ स्थित पंचायत भवन में योगिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. प्रकाश हालदार की देखरेख में आयोजित शिविर में बांसगढ़ व चुड़दा समेत आसपास के गांवों से आए के लगभग 100 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां व परामर्श दिया गया। इस दौरान अधिकतर मरीज कुपोषण, रक्त की कमी, कमजोरी, जोड़ों के दर्द, चर्म रोग, रक्तचाप, पेट संबंधी तथा मौसमी बीमारियों से प्रभावित पाए गए। शिविर को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सुजीत साहू, सामाजिक कार्यकर्ता शरत सिंह सरदार, लच्छीपुर पंचायत के मुखिया कृष्णपद सिंह, दिलीप सिंह, दीपक शर्मा तथा गीता साहू का सराहनीय यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.