लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कलाम हॉल में राज्य परियोजना निगरानी इकाई (एसपीएमयू) और राज्य बांध सुरक्षा संगठन (एसडीएसओ) की ओर से डैम सेफ्टी एक्ट विषयक कार्यशाला का आयोजन हुआ। यहां निदेशक प्रो. विनीत कंसल, यांत्रिक अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार और सिविल अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र पाठक ने अपने रखे। अधीक्षण अभियंता विन्ध्याचल व एसडीएसओ लखनऊ, इंजी. डीके सिंह और परियोजना निदेशक प्रशासन व एसपीएमयू लखनऊ इंजी. एसके प्रियदर्शी ने भी डैम सेफ्टी एक्ट, 2021 के प्रावधानों, सुरक्षा प्रोटोकॉल, पुराने बांधों के पुनर्वास और संस्थागत समन्वय के महत्व पर बात की। डैम सेफ्टी एक्ट पर तकनीकी सत्रों के तहत एसडीएसओ लखनऊ के सहायक अभियंता इंजी. सुनील कुमार मिश्रा व इंजी. खुशबू यादव वे विस्तृ...