कुशीनगर, मार्च 17 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। सिंचाई व जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह ने शनिवार की शाम भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि गण्डक बैराज का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आने वाले मानसून के मद्देनजर बाढ़ से सम्बंधित कार्यो की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश व बिहार सीमा पर वाल्मीकि गण्डक बैराज स्थित है। मानसून के समय नेपाल से इस गंडक बैराज में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है, जिससे कुशीनगर व महराजगंज जिले के शिवपुर, मरिचहवा, नारायनपुर, हरिहरपुर, बसंतपुर, बसही, सोहगीबरवा, शिकारपुर व भोथहा सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ आ जाती है। इससे इन गांवों में रहने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। मानसून आने से पूर्व जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह ने यूपी के मडंल चीफ इंजीनियर विकास कुमार सिंह बाढ़ एक्सईएन सहित अन्य अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.