मऊ, सितम्बर 23 -- मधुबन। मधुबन में बांध निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने आवाज़ बुलंद की है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फतेहपुर मंडाव शुभम सिंह की अगुवाई में वर्तमान एवं पूर्व प्रधानों ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाक़ात की। सरफोरा गांव से नुरुल्लाहपुर होते हुए दुबारी तक लगभग 13 किमी बांध निर्माण की मांग की। जनहित में इसे अत्यंत आवश्यक बताया। पत्रक देकर इस प्रस्ताव को स्वीकृत कराए जाने की मांग की। ग्राम प्रधानों का कहना था कि हर साल मधुबन का देवरांचल बाढ़ की चपेट में आता है। 12 से 15 न्याय पंचायत की लगभग 80 हजार आबादी प्रभावित होती है। किसानों के सैकड़ों एकड़ खेती योग्य भूमी पानी में डूब जाती है। फसलें बर्बाद हो जाती हैं। बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। कई गांव का सं...