हमीरपुर, सितम्बर 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। पहाड़ों और मैदानों में लगातार हो रही बारिश और अलग-अलग बांधों से छोड़े गए 4.50 लाख क्यूसेक पानी से यमुना-बेतवा नदियां फिर से उफनानी शुरू हो गई हैं। दोनों नदियां फिर से खतरे के निशान के करीब पहुंचेंगी। शनिवार की सुबह आठ बजे यमुना नदी 100.920 और बेतवा 100.220 मीटर पर बह रही है। माताटीला बांध का पानी आज शनिवार की शाम से आने से बेतवा नदी से पास होने लगेगी, जिससे बेतवा की रफ्तार बढे़गी। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी में दिल्ली के ओखला बैराज से 2.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं कोटा बैराज से 22 हजार 224 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो इस वक्त यमुना नदी से पास हो रही है। इसके चलते यमुना में प्रतिघंटा छह सेमी की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। जिसके चलते यमुना नदी के खतरे का निशान 103 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.