सीतामढ़ी, अक्टूबर 6 -- सीतामढ़ी। नेपाल एवं सीतामढ़ी जिला के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा होने व सात अक्टूबर तक मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क है। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय द्वारा विभिन्न अंचलों में तटबंधों का निरीक्षण किया गया है। साथ ही निदेश दिया गया है कि जल संसाधन विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में रहें। तटबंधों का निरीक्षण करते रहें एवं आवश्यकतानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। वर्तमान में नदी के जल स्तर में गिरावट प्रारम्भ हो गया है। जिला प्रशासन, सीतामढ़ी द्वारा सम्पूर्ण स्थिति पर सत्त निगरानी रखी जा रही है और सभी संबंधित पदाधिकारी जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी के निदेशानुसार क्षेत्र में कैम्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.