घाटशिला, फरवरी 20 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के कालचीति पंचायत अन्तर्गत बांधडीह मे 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन हुआ। समापन के अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुए। श्रीमती मुर्मू नें पुजारी सपन गोस्वामी से विधिवत पूजा अर्चना करा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होने कहा कि भक्ति मे ही शक्ति निहित है। हरिनाम संकीर्तन से शांति और शक्ति का संचार होता है। इससे एकता व आनंद की अनुभूति होती है। इस मौके पर बिष्णुपुर के प्रदीप दास,बांकुड़ा के अनूप राय, मिदनापुर के धरमपुर महिला संप्रदाय, चंद्रकोना के हरेकृष्ण महिला संप्रदाय, बनकाटी के दलू महाकुड़ एवं फुलडूंगरी के राजू दास वरण संप्रदाय संकीर्तन मंडली नें भाग लिया। दधि उत्सव के साथ कीर्तन का समापन हुआ। कीर्तन सुनने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे थे। संकीर्तन को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.