गाजीपुर, मार्च 20 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात बांद्रा- पटना सुपरफास्ट से एक हजार लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब के साथ 12 तस्करों को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने धर दबोचा। पकड़ी गई शराब की कीमत चार लाख रुपये बताई गई। सभी तस्कर बिहार के रहने वाले है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई और अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर गिराह के अन्य सदस्यों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। नियंत्रण कक्ष दानापुर से दिलदारनगर को सूचना दी गई कि बान्द्रा पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भारी संख्या में अवैध अंग्रेजी शराब जा रही है। जानकारी होने पर आरपीएफ प्रभारी बाल गंगाधर, एसआई राजीव कुमार, नवीन कुमार तथा जीआरपी चौकी प्रभारी मुन्ना लाल ने टीम के साथ दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही घेर लिया। तलाशी के दौरान कोच बी-टू मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.