बांदा, मार्च 15 -- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समूह की महिलाओं ने होली के त्यौहार के लिए जैविक गुलाल तैयार किया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में महर्षि बामदेव जैविक गुलाल का स्टाल लगाया। डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने अवलोकन किया। डीएम ने बताया कि जैविक गुलाल बनाने का प्रशिक्षण स्वयं सहायता समूहों को दिलाया गया था। जय मां दुर्गे स्वयं सहायता समूह एवं जय मां काली स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने जैविक गुलाल तैयार किया। यह गुलाल घरेलू उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों अरारोट, आटा, खाने के रंग, एसेन्सियल ऑयल, पालक, चुकन्दर एवं हल्दी जैसी सामग्री से बनाया गया है। डीएम ने दावा करते हुए बताया कि इसमें किसी भी प्रकार के रसायन का उपयोग नहीं किया गया है। त्वचा के लिए किसी तरह से हानिकारक नहीं है। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा ने महिलाओं को स्वावलम्ब...