बांदा, मई 23 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थानाक्षेत्र के बेंदाघाट गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला और उसकी दो मासूम बेटियों को रौंद दिया। इससे महिला और उसकी बड़ी बेटी की मौके पर मौत हो गई। छोटी बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां से कानपुर रेफर है। हादसा सुबह सात बजे हुआ। साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक मुख्य मार्ग पर आक्रोशित जाम लगाए रहे। बेंदाघाट निवासी धनराज वर्मा के छोटे भाई ओमप्रकाश की गुरुवार को शादी थी। बारात बिसंडा थानाक्षेत्र के अमरोहारा गांव गई थी। बारात में धनराज वर्मा के साथ उनकी पत्नी 30 वर्षीय सुनैना अपनी दोनों बेटियों पांच वर्षीय बाबू और तीन वर्षीय गुड़िया को लेकर गई थी। दुल्हन की अगवानी के लिए सुनैना अपनी दोनों बेटियों को लेकर शुक्रवार सुबह घर लौटी। घर के पास गली संकरी होने से मुख्य मार्ग पर बेटियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.