बांदा, फरवरी 6 -- बबेरू, संवाददाता। तिंदवारी रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान चार मंजिला इमारत बुलडोजर के ऊपर आ गिरी। इसके बाद आसपास धुंध छा गई। इसके कारण लोगों की आधे घंटे तक सांसे अटकी रही। धुंध हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। चालक को मामूली चोट आने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ा एक मिनट 30 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं इस घटना को लेकर व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग की बदइंतजामी के कारण बड़ी घटना होते-होते बची है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भेदभाव पूर्ण की जा रही है। उपजिलाधिकारी अवनीश त्यागी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। कस्बा में सुंदरीकरण व चौड़ीकरण को लेकर आज तिंदवारी रोड में अतिक्र...