बांदा, जनवरी 10 -- फोटो 05-घटना की जानकारी देती छात्रा व उसके पिता रामदीन। -छात्रा को परिजनों ने शनिवार को कराया मेडिकल परीक्षण, पुलिस बढ़ाएगी धाराएं - घायल छात्रा का चित्रकूट में इलाज चला, आंख का करना पड़ा था ऑपरेशन बांदा, कार्यालय संवाददाता। स्कूल में प्रधानाध्यापक खुद ही बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा खेलने लगें तो क्या होगा? कमासिन थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छिलोलर में गिल्ली-डंडा खेलते समय हेडमास्टर के हाथ से छूटकर डंडा एक छात्रा की आंख में जा लगा। घायल छात्रा को चित्रकूट में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चला और आंख का आपरेशन हुआ। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को परिजनों ने मेडिकल कालेज बांदा में मेडिकल कराया तो डाक्टर का दावा है कि उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। वह अब नहीं देख सकेगी। उधर, बीईओ की अध्यक्षता में कमेटी जांच कर ...