महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय स्थित बांट माप विभाग में निरीक्षक रमेश कुमार ने संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त की अगुवाई में व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निरीक्षक रमेश कुमार ने व्यापारियों को आनलाइन व्यवस्था में नई नीतियों की जानकारी दी। कहा कि अभी सभी कार्य आनलाइन तरीके से होगा। ऐसे में व्यापारी नई नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर लें। इस अवसर पर वरिष्ठ निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक सुमित राज, महामंत्री दामोदर गोयल, उपाध्यक्ष हरिओम अग्रहरि, डीलर व लाइसेंसी राजीव कुमार गुप्ता, जवाहर मद्धेशिया, सिकंदर रौनियार आदि व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...