धनबाद, नवम्बर 10 -- धनबाद, वरीय संवाददाता माझेरपाड़ा सांस्कृतिक संघ की ओर से आयोजित बांग्ला जात्रा का दूसरे दिन रूप मंजरी ओपेरा की ओर से 'साधक राम प्रसाद' का मंचन किया गया। यह जात्रा एक धार्मिक पाला गान है। प्रसिद्ध जात्रा कलाकार सुबीर चटर्जी ने साधक रामप्रसाद का दमदार अभिनय किया। पाला गान में सामाजिक कुरीतियों को दर्शाया गया हैं। जात्रा की शुरुआत में विशिष्ट अथिति डॉ गोपाल चटर्जी, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, अधिवक्ता सुजीतचंद्र मल्लिक, ललित कटेसरिया, डॉ देवाशीष चक्रवर्ती, समाज सेवी सम्राट चौधरी, प्रसुन दासगुप्ता को संघ की ओर से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बादल सरकार, टोनी बनर्जी, प्रणब राय, अशोक विश्वास, जयदेव दास, जय दास, अमलेंदु मुखर्जी, राजेश राय, अभिक घोष सहित अन्य का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.