लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- बांग्लादेश में हुई हिंसा को लेकर उमरा गांव में दो पक्षों में बहस हो गई। एक युवक का आरोप है कि उसे गैर समुदाय के दो युवकों ने पीटकर जख्मी कर दिया। हिन्दू संगठन के लोगों ने थाना सिंगाही आकर तहरीर दी। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। सिंगाही थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी शिवप्रसाद पुत्र जवाहर लाल का कहना है कि वह अपने मोबाइल पर बांग्लादेश में हो रहीं हिंसक घटनाओं को लेकर चर्चा सुन रहा था। इसी के साथ वह हिन्दू राष्ट्र को लेकर भी वीडियो चला रहा था। इसी दौरान गांव के अमीनुद्दीन व राजू पुत्र सत्तार अली वहां आ गए और बहस करने लगे। इसके बाद दोनों युवकों ने शिव प्रसाद को पीटकर जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर दोनों युवक मौके से भाग गए। पीड़ित ने बजर...