रुद्रपुर, जनवरी 1 -- खटीमा, संवाददाता। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शिवसेना व भवानी सेवा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। हिन्दूवादी संगठनों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अमानवीय कृत्य पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार बिजेंन्द्र सजवाण को सौंपे ज्ञापन में शिव एवं भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही अत्याचार, महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार एवं जिंदा जलाने की घटनाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से तत्काल सैन्य कार्रवाई कर हिन्दू परिवारों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विक्रम सिंह बिष्ट, राजकुमार गुप्ता, शोभित कठेरिया, विजय कुमार, मोहन लाल, महेंद्र सिंह राणा, राम प्रवेश, राम...