महाराजगंज, जनवरी 12 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रही हिंसा और अत्याचार के खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट गया। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर नगर के सक्सेना चौक पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हिंसा और अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर सार्थक कार्रवाई नहीं हो रही है। कोशिश की जा रही है कि लोग आपस में ही उलझे रहें। कहा कि बढ़ती हुई बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था, बिजली पानी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ताकि वोटबैंक बना रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.