रांची, जनवरी 7 -- रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर किए जा रहे अत्याचार को बंद करने के लिए पहल करने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर वहां के हिन्दूओं की जान, उनकी संपत्ति और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...