रांची, दिसम्बर 27 -- रातू, प्रतिनिधि। बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे निरंतर अत्याचार और हिंसा के विरोध में शनिवार को रातू में आक्रोश रैली निकाली गई। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा नेता ओमशंकर गुप्ता ने किया। रैली का शुभारंभ रातू चट्टी से हुआ, जो मुख्य मार्ग से होते हुए काठीटांड़ चौक तक पहुंची। काठीटांड़ में रैली सभा में तब्दील हो गई, जहां ओमशंकर गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक दीपूचंद्र दास की नृशंस हत्या और वहां रह रहे हिन्दुओं पर हो रहे हमले अब बर्दाश्त से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मानवीय संकट पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हिन्दुत्व की रक्षा केवल भाषणों और कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू अल्पसंख्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.