हमीरपुर, दिसम्बर 27 -- सरीला। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में नगर में शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां, मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया। कैंडल यात्रा कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुई। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय हिंदू महासभा मंडल अध्यक्ष रामकुमार कर्ण ने किया। कैंडल मार्च नगर के प्रमुख मार्गों जलूस रोड, इंडियन बैंक, एसबीआई बैंक, शहीद दलजीत चौराहा से होते हुए ममना बस स्टॉप गोल चबूतरा पहुंचा, जहां मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत युवक दीपू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोक व्यक्त किया। इसके पश्चात प्रदर्शनकारी तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बलराम गुप्ता को सौंपकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.