लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार जारी हिंसा और अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को सनातन महापरिषद भारत के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर जोरदार विरोध दर्ज कराया। बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए ठोस कार्यवाही किए जाने की मांग की। महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम पांडेय ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घोर निंदा की। इसे मानवता के खिलाफ बताया। सनातन महापरिषद के प्रदेश अध्यक्ष एके सक्सेना ने कहा कि हम सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा। धरने में सचेतक ओंकारनाथ तिवारी, दिनेश चंद, सचिव अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ओम प्रकाश श्रीवास्तव, यादवेन्द्र मिश्रा, गोपी श्रीवास्तव, विमल सक्सेना, ललित प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.