कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्या के मामले में अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा था। ज्ञापन में उन्होंने प्रधानमंत्री से ठोस कदम उठाने की मांग की थी ताकि हिदुओं पर हो रहे हमले बंद हों। अधिवक्ता प्रवीण फाइटर के मुताबिक पीएमओ की ओर से उन्हें जवाब भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि सरकार गंभीर है और बांग्लादेश को इस विषय से अवगत करा दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने जवाब से असंतुष्ट होने की बात कही और अपील कर दी। अधिवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी बी श्याम को उनकी अपील सुनने के लिए नियुक्त किया गया है। जल्द ही सुनवाई की तिथि उन्हें दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.