मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा की बैठक में बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं के मारे जाने व उन पर हो आमनवीय अत्याचारों को लेकर भारी रोष जताया गया। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अधिनस्थ अधिकारी को सौंपा। सोमवार को संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा की बैठक में पड़ोसी बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों व हत्याओं पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक मकें सभी सदस्यों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि जल्द से जल्द बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाये जाएं। उन्होंने मांग की कि बांग्लादेश का सभी प्रकार का संपर्क हमारे देश से बंद होना चाहिए, जो बांग्लादेशी हमारे देश में अनाधिकृत रूप से रह र...