हरदोई, जनवरी 2 -- हरदोई। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन एवं पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। संगठनों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में यूनुस सरकार के गठन के बाद से हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हिंदू नागरिकों के साथ मारपीट, उत्पीड़न, हत्या तथा हिंदू महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि वहां की पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक हैं। राजीव सिंह ने कहा अब तक तीन हिंदू युवकों की भीड़ द्वारा बेरहमी से हत्या की जा चुकी है। संगठन प्रतिनिधियों ने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.