कोडरमा, दिसम्बर 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदू समाज के खिलाफ हो रहे कथित उत्पीड़न एवं सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के आह्वान पर झुमरी तिलैया में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन के तहत विहिप एवं बजरंग दल के तत्वावधान में महाराणा प्रताप चौक से झंडा चौक तक विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लिखे बैनर, पोस्टर और तख्तियां थीं। "हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो" और "सांप्रदायिक हिंसा नहीं चलेगी" जैसे नारों के साथ मार्च झंडा चौक पहुंचा, जहां जिहादी आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.