बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- बांग्लादेश में हिंदूओ पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में सोमवार को हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेवर तिराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंका और आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व हिन्दू रक्षा दल के नगर अध्यक्ष हरेंद्र प्रजापति ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए भारत सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हिंदुओं पर हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.