मऊ, जनवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे संगठित अत्याचार, मंदिरों पर हमले, महिलाओं एवं बच्चों के साथ बर्बरता तथा भय के वातावरण में हो रहे जबरन पलायन के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आजमगढ़ मोड़ पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। साथ ही भारत सरकार से नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए बांग्लादेश में पीड़ित हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रहे अत्याचार मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.