धनबाद, जनवरी 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले, अत्याचार और हिंसा के विरोध में सनातन धर्म जागरण समिति के बैनर तले रविवार को धनबाद में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया एवं युनूस सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुलू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपाई भी शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में शहर के लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की। आक्रोश प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश मे...