प्रयागराज, दिसम्बर 26 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। हनुमान मंदिर से सुभाष चौराहे तक जन आक्रोश मार्च निकालने के बाद हाथ में भगवा ध्वज लिए जुलूस में शामिल सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मो. यूनुस और आतंकवाद का पुतला फूंका। एक घंटे से अधिक समय तक चले प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। कार्यकर्ता बांग्लादेश मुर्दाबाद, हिंदुओं की हत्या बंद करो, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे लगा रहे थे। विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आए दिन हिंदू समाज के अस्तित्व और मान बिंदुओं पर बांग्लादेश में ...