कोलकाता, दिसम्बर 23 -- पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार (23 दिसंबर) को ऐलान किया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश के मैमनसिंह में हाल ही में भीड़ हिंसा का शिकार हुए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। मीडिया से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह दास के परिवार के संपर्क में हैं और नियमित मासिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कल उनसे बात करेंगे। अधिकारी ने कहा, "हम दीपू दास के परिवार के संपर्क में हैं और मैं कल उनसे बात करूंगा। हम हर महीने उन्हें आर्थिक मदद देने के तरीके तय करेंगे।" दूसरी, तरफ भारत समेत दुनिया भर से लोग दीपू चंद्र दास के परिजनों की मदद के लिए आगे आए हैं। बांग्लादेश में रहने वाले इस परिवार के लिए अमेरिका और सिंगापुर समेत कई देशों में रहने वाले हिन्दुओं द्वारा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.