नई दिल्ली, फरवरी 7 -- India-Bangladesh: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले 13वें संसदीय चुनावों से ठीक पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीएनपी ने भारत के साथ जुड़े सबसे संवेदनशील मुद्दों सीमा पर गोलीबारी, घुसपैठ और लंबित नदी-जल बंटवारे को अपनी विदेश नीति के केंद्र में रखा है। पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान द्वारा जारी इस घोषणापत्र में 'बांग्लादेश बिफोर ऑल' का सिद्धांत दिया गया है, जो सत्ता में वापसी की स्थिति में भारत के प्रति एक अधिक आक्रामक और मुखर रुख अपनाने का संकेत देता है। बीएनपी ने अपनी विदेश नीति को समानता और आत्म-सम्मान के ढांचे में पेश किया है। घोषणापत्र का सबसे चर्चित नारा है "मित्र हां, मास्टर नहीं"। इसके माध्यम से पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ढाका किसी भी दूसरे द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.