नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Bangladesh elections: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश इन दिनों चुनावी जोश में है। आवामी लीग की अनुपस्थिति में खालिदा जिया की बीएनपी और कट्टर इस्लामवादी पार्टी जमात के बीच में मुख्य मुकाबला है। 2024 में शेख हसीना को सत्ता से उखाड़ फेंकने वाले तथाकथित छात्र संगठन भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है कि पिछले तीन दशकों से बेगमों की लड़ाई का गवाह रहने वाले बांग्लादेश में चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर क्या माहौल है। यह सवाल इसलिए भी है क्योंकि जमात जैसे संगठन ने एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। जमात की महिला संगठन ने कुरान का हवाला देते हुए पार्टी के इस निर्णय को सही ठहराने की कोशिश भी की। बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया के मुताबिक कुछ दिनों में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशिय...