नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारी बहुमत हासिल की है। BNP ने कुल 299 में से 212 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जमात-ए-इस्लामी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है। आम चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करते ही BNP ने भारत से कुछ ऐसी मांग कर दी है, जो दोनों देशों के बीच टेंशन पैदा करने वाली है। दरअसल, BNP ने अपने कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से प्रत्यर्पित करने की मांग फिर से दोहराई है। पार्टी का कहना है कि हसीना को बांग्लादेश में मुकदमे का सामना करना चाहिए। BNP की भारी जीत के तुरंत बाद, पार्टी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी औपचारिक रूप से भारत से हसीना को ट्रायल के लिए बांग्लादेश प्रत्यर्पित कर...