बेगुसराय, दिसम्बर 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आक्रोश मार्च निकालकर बांग्लादेशी सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका l कार्यकर्ताओं ने जीडी कॉलेज से आक्रोश मार्च निकाला व नारे लगाते हुए हर हर महादेव चौक तक पैदल चलकर प्रदर्शन किया। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा चिंतनीय स्थिति में है l विद्यार्थी परिषद ऐसी घटना की तीव्र शब्दों में निंदा करती है एवं सरकार से मांग करती है कि वहां पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें l जिला संयोजक कमल कश्यप एवं नगर मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि एक ओर मानवाधिकार संगठन कश्मीर में पत्थर बाजों के पक्ष में खड़े हो जाती है। वहीं बांग्लादेश में जिंदा जलाए जाने की घटना पर उनकी चुप्पी यह दिखा...