वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बांग्लादेश की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी के मित्र अडानी की हजारों करोड़ की बिजली बांग्लादेश जा रही है। इसलिए वहां हिंदुओं पर अत्याचार पर वह नहीं बोल रहे हैं। सांसद संजय सिंह शुक्रवार शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने तंज कसा, भाजपाई देशभक्ति का सिर्फ स्वांग करते हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की ओर से रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर 16 जनवरी को मिर्जापुर के शहीद उद्यान से पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में पांच से छह पड़ाव होंगे। 22 जनवरी को सारनाथ में समापन होगा। यात्रा के दौरान यूपी में युवाओं को रोजगार, शिक्षामित्रों, आशा, आंगनबाड़ी कार...