नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बांग्लादेश चुनाव पर भारत की पैनी नजर बनी हुई है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पड़ोसी मुल्क के निमंत्रण के बाद भी भारत की तरफ से पर्यवेक्षक नहीं भेजे गए थे। साथ ही सरकार ने इसकी वजह भी बताई है। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और गठबंधन के साथ चुनाव में आगे चल रहे हैं।भारत ने क्यों नहीं भेजे पर्यवेक्षक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमें पर्यवेक्षक भेजने का निमंत्रण मिला था। हमने बांग्लादेश में अपने पर्यवेक्षकों को नहीं भेजा है।' उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश में चुनाव हे रहा है। हमें चुनाव परिणामों का इंतजार करना चाहिए ताकि पता चल सके कि किस तरह का जनादेश आया है...और उसके बाद हम सामने आने वाले मुद्दों पर विचार करेंगे। चुनाव के संबंध में, आप जा...