नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- बांग्लादेश में इंकलाब मंच के नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमले की वजह से भारत के साथ भी तनातनी बढ़ गई है। नई दिल्ली में बांग्लादेशी उच्चायोग के पास कुछ लोगों के इकट्ठे होने के बाद बौखलाए बांग्लादेश ने सीमित समय के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करदी हैं। वहीं भारत ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर राजदूत को तलब किया है। बांग्लादेश ने नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग और त्रिपुरा स्थित अपने मिशन में वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के समूहों द्वारा उच्चायोग और मिशन के बाहर प्रदर्शन किये जाने के बाद वीजा सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर अपरिहार्य परिस्थितियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.