नई दिल्ली, जनवरी 9 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को दूसरा लेटर लिखकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने को लेकर सुरक्षा चिंतायें जताई और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई। वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है और बांग्लादेश को कोलकाता में तीन और मुंबई में एक मैच खेलना है। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर रखने के फैसले के बाद बांग्लादेश ने विश्व कप खेलने भारत आने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ 94 रन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया, ''खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरूल से मशविरे के बाद बीसीबी ने आईसीसी को फिर पत्र लिखा है। आईसीसी जानना चाहती थी कि सुरक्षा को लेकर उसकी क्या चिंतायें हैं और बीसीबी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.