प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- नैनी। बांग्लादेश में हुई कपड़ा व्यापारी दीपू चंद्र दास की हत्या का विरोध में नैनी की एडीए कॉलोनी में युवाओं ने मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने हत्या के विरोध में बांग्लादेश मुर्दाबाद और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इस दौरान छात्रों के हाथ में मशाल, कैंडल और स्लोगन लिखे हुए पोस्टर थे। युवाओं की भीड़ एडीए मोड चौराहे पर पहुंची और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दीपू चंद्र के हत्यारों को सख्त सजा की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...